तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय संतमत सत्संग शुरू

दोपहर दो बजे से भजन-कीर्तन, स्तुति-विनती, सद्ग्रंथ पाठ एवं प्रवचन का आयोजन किया जायेगा.

कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के बैसाढ़ पंचायत स्थित दरबारी इंटर महाविद्यालय करुवेली के परिसर में मंगलवार से तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय संतमत सत्संग का भव्य शुभारंभ हुआ, जो गुरुवार तक चलेगा. इस आध्यात्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, इसमें संतमत परंपरा के महान संत महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के परम प्रिय शिष्यों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आये संत-महात्माओं, विद्वानों एवं भजन गायकों ने भाग लिया. इस अवसर पर कुप्पाघाटी, भागलपुर से पधारे स्वामी गुरुनंदन बाबा, पटना से स्वामी वीरेंद्र बाबा, अररिया से स्वामी विजय बाबा, भैरवपुर के प्रसिद्ध भजन गायक सुनील कुमार तथा हरिवोला की शिक्षिका मीरा कुमारी सहित अन्य संतों ने सत्संग के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में भक्ति संगीत, आध्यात्मिक प्रवचन एवं सत्संग के माध्यम से लोगों को आत्मिक शांति एवं जीवन के सही मार्ग की प्रेरणा दी जा रही है. आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गयी कि प्रतिदिन प्रातः पांच बजे से सत्संग की शुरुआत होगी, जबकि दोपहर दो बजे से भजन-कीर्तन, स्तुति-विनती, सद्ग्रंथ पाठ एवं प्रवचन का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भक्ति रस में डूब रहे हैं. कार्यक्रम के सफल संचालन में व्यवस्थापक अनमोल यादव, बिपिन यादव, गुनगुन साह, अनिल यादव, दशरथ मंडल, प्रकाश मंडल, अमरेंद्र यादव सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे है. वहीं आयोजन समिति के सदस्य दीपो यादव, अरुण वर्मा, पोली यादव, अनिल साह, देवन यादव, शिवदत्त यादव, उत्तमलाल यादव, राजेंद्र मंडल, उपेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, जनार्दन मंडल, अंगद यादव, योगी साह, दिनेश मंडल, कमल मंडल, ब्रह्मलाल साह, देवानंद साह, वीरेंद्र साह, भोला यादव एवं बन्देलाल साह आदि भी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।स्वागताध्यक्ष के रूप में पूर्व सरपंच उपेन्द्र यादव, सुरेन्द्रलाल दास, कमलेश्वरी मंडल, सत्यनारायण ठाकुर, सिंहेश्वर यादव, महेंद्र मंडल, रामदास यादव, चंद्रशेखर वर्मा एवं बिंदेश्वरी शर्मा अपनी भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक स्वामी कृष्ण दास बाबा (बोड़ारही आश्रम, नौलख्खी) हैं, जबकि मंत्री मंडल में अध्यक्ष उमाकांत यादव, उपाध्यक्ष स्वामी कृष्ण दास बाबा, कोषाध्यक्ष रामचंद्र मंडल, सचिव महेंद्र प्रसाद यादव एवं उप सचिव चंदेश्वरी यादव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।आयोजन समिति ने सभी धर्मावलंबियों से सादर अपील की है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों सहित इस ज्ञान-यज्ञ में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें और सत्संग के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >