अपराधियों ने की लूटपाट

अपराधियों ने की लूटपाट

सिंहेश्वर.

थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया के पास पिकअप वैन चालक से बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की. लूट के दौरान अपराधियों ने गोली भी चलायी. पीड़ित चालक साहुगढ़ वार्ड छह निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह मछली लेकर गम्हरिया थाना क्षेत्र के इटवा जीवछपुर गया था. लौटते के दौरान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के कटैया के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने रोक लिया. हथियार दिखाकर 15 सौ रुपया छीन लिया. इसी बीच पुलिस की गाड़ी देख अपराधी फायरिंग कर भाग गया. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि अब तक आवेदन नहीं मिला है. घटना की जानकारी मिली है. पुलिस को जांच के लिए भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >