हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

बिहारीगंज. पुलिस व एसटीएफ ने शुक्रवार को तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. बिहारीगंज थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि चार चक्का गाड़ी निबंधन संख्या बीआर 09 एसी 7519 पर सवार युवकों की तलाशी के क्रम में एक कट्टा, दो कारतूस बरामद हुआ. थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ाये तीनों युवकों नकुल यादव उर्फ मिथिलेश यादव ( 21 ) पिता रामकुमार यादव, लालो कुमार उर्फ़ सोनू ( 19 ) पिता राजकिशोर यादव व प्रहलाद कुमार ( 22 ) पिता जगदेव मंडल को जेल भेज दिया.थानाध्यक्ष ने बताया कि नकुल यादव और लालो कुमार बिहारीगंज प्रखंड अंतर्गत परमानन्दपुर वार्ड नौ निवासी है, जबकि प्रहलाद कुमार लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत वार्ड छह का निवासी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >