अनुमंडल में बिहार दिवस पर कार्यक्रमों की रहेगी धूम

अनुमंडल में बिहार दिवस पर कार्यक्रमों की रहेगी धूम

उदाकिशुनगंज.

उदाकिशुनगंज अनुमंडल में बिहार दिवस पर कार्यक्रमों की धूम रहेगी. यहां पर शनिवार से लगातार तीन दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम होंगे. शनिवार को सुबह में 10 किमी का मैराथन दौड़ होगा. यह दौड़ बिहारीगंज प्रखंड मुख्यालय के बाजार समिति प्रांगण से शुरू होगा. मुख्य मार्ग एसएच 91 पर दौर लगाते हुए लोग उदाकिशुनगंज अनुमंडल कार्यालय परिसर पहुंचेंगे, जहां मैराथन दौड़ कार्यक्रम का समापन होगा. इसमें भाग लेने वाले प्रथम से पांचवीं तक के प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा, जबकि अन्य प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा. एसडीएम एसजेड हसन ने बताया कि बढ़ता बिहार के थीम पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा. यह दौड़ खुला रहेगा. इस दौड़ में अनुमंडल क्षेत्र के कोई भी युवा, युवती व अन्य लोग भाग ले सकते हैं. यहां पर लड़का का 10 किलोमीटर और लड़कियों का पांच किलोमीटर का मैराथन दौड़ होगा. दोनों ही तरह के प्रतिभागियों को अलग-अलग रूप से सम्मानित किया जायेगा. मैराथन दौड़ के लिए अभी से निबंधन करा लेने की अपील अनुमंडल प्रशासन द्वारा किया गया है. निबंधन उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित दुर्गा स्थान के समीप आर्मी फिजिकल एकेडमी के कार्यालय में होगा. निबंधन कराने वाले लोग फिजिकल एकेडमी के संस्थापक रवि राय से संपर्क स्थापित कर सकते हैं. वहीं निबंधन के लिए कार्यालय में कर्मी भी मौजूद रहेंगे. फिजिकल एकेडमी के द्वारा सभी प्रतिभागियों को परिचय पत्र के साथ बैच उपलब्ध कराया जायेगा, जिससे परिणाम के समय प्रतिभागियों की आसानी से पहचान हो सके. दौड़ सुबह पांच बजे से आरंभ होगा. दौड़ में भाग लेने वालों को नियत समय पर बिहारीगंज पहुंचने को कहा गया. जहां से दौड़ लगायेंगे. इसके अलावा 23 मार्च को स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जबकि 24 मार्च को बाहरी कलाकारों द्वारा गजल संध्या की प्रस्तुति की जायेगी. तीनों दिन कार्यक्रम को दूधियां रोशनी से चकाचोंध किया जायेगा. इस अवसर पर बिहार दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >