शिक्षक के आवासीय घर में हुई चोरी

मुरलीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड 13 रहिका टोला स्थित एक शिक्षक के आवासीय घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

मुरलीगंज. मुरलीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड 13 रहिका टोला स्थित एक शिक्षक के आवासीय घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. बताया गया कि वृंदावन निवासी नवीन कुमार जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय जदिया में शिक्षक पद पर कार्यरत है. वे विगत 10 वर्षों से अपने साला जोरगामा निवासी अनिल का कुमार भास्कर के मुरलीगंज वार्ड 13 रहिका टोला स्थित मकान में रह रहे है. अनिल कुमार भास्कर ने बताया कि उनके बहनोई होली पर्व को लेकर 13 मार्च गुरुवार को अपने गांव वृंदावन चले गए थे. 16 मार्च की दोपहर जब वे लौटकर आए तो देखा कि अज्ञात चोरों ने ग्रिल में लगा ताला के स्थान पर किसी लोहे की रोड से तोड़ा कर उनके घर में रखा पचास हजार नगद समेत उनकी पत्नी के हजारों रुपए का जेवरात गायब कर दिया है. घर में रखा हुआ समान तीतर बितर पाया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >