शंकरपुर. गुरुवार की देर रात्रि चोरों ने जिरवा गांव स्थित काली मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर मंदिर के अंदर प्रवेश कर मंदिर में लगे दर्जनों घंटी, मोटर सहित अन्य सामानों की चोरी कर फरार हो गये. थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ते चोरी की घटना से जहां आमलोगों में अपने घर के सुरक्षा को लेकर चिंतित हो रहे है. वहीं कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा हो रहा है एक सप्ताह के अंदर चोरों ने दो मंदिर को अपना निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है. जानकारी हो कि गुरुवार देर रात्रि चोरों ने जिरवा गांव स्थित काली मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर मंदिर के अंदर प्रवेश कर मंदिर में लगे दर्जनों घंटी, मोटर सहित अन्य सामानों की चोरी कर फरार हो गये. चोरी की जानकारी स्थानीय लोगों को शुक्रवार की सुबह तब हुई जब लोग मंदिर में प्रणाम करने पहुंचे. इस दौरान देखा गया कि मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है व मंदिर में लटके सभी घंटी कटर मशीन से काट लिया गया है व साफ-सफाई के लिए लगाए गए मोटर भी गायब है. स्थानीय लोगों ने बताया कि चोरी गये घंटी ओर मोटर की अनुमानित कीमत पचास हजार है. घटना की सूचना तत्काल स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा शंकरपुर पुलिस को दी गयी. पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
काली मंदिर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस
गुरुवार की देर रात्रि चोरों ने जिरवा गांव स्थित काली मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर मंदिर के अंदर प्रवेश कर मंदिर में लगे दर्जनों घंटी, मोटर सहित अन्य सामानों की चोरी कर फरार हो गये.
