लोटस हॉस्पिटल में छापेमारी, अवैध नशीली दवाएं व शराब बरामद

दुर्गा स्थान चौक पर अवस्थित लोटस हॉस्पिटल में गुरुवार को औषधि विभाग व उत्पाद एवं मध्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की.

बिना लाइसेंस चल रही थी दवा दुकान, औषधि व उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई- मुरलीगंज. दुर्गा स्थान चौक पर अवस्थित लोटस हॉस्पिटल में गुरुवार को औषधि विभाग व उत्पाद एवं मध्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी के निर्देश पर की गयी, इसमें कई अनियमितताएं उजागर हुईं. औषधि निरीक्षक राजीव कुमार राय ने बताया कि अस्पताल परिसर में संचालित दवा दुकान के पास किसी प्रकार का वैध लाइसेंस (अनुज्ञप्ति) उपलब्ध नहीं था. जांच के दौरान दुकान से पांच प्रकार की अवैध नशीली दवाएं बरामद की गयी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार की दवा का भंडारण व बिक्री पूरी तरह गैरकानूनी है. टीम द्वारा मौके पर उपलब्ध सभी दवाओं की सूची तैयार कर ली गयी है और संबंधित संचालकों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. वहीं उत्पाद विभाग से पहुंचे निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि अस्पताल परिसर से एक बीयर की बोतल व शराब की खाली बोतल भी बरामद हुई है. उन्होंने कहा कि यह मामला उत्पाद अधिनियम के तहत भी जांच के दायरे में आयेगा. छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल रहा. प्रशासन ने संकेत दिया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >