मधेपुरा. शहर के पश्चिमी बायपास रोड स्थित श्री जीवन अमृत आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में 26 अप्रैल रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर का उद्देश्य आम लोगों को आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें कम खर्च में बेहतर स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराना है. शिविर में गैस, कब्ज, बवासीर, गठिया, साइटिका, किडनी स्टोन, लीवर रोग, डायबिटीज, कमर दर्द एवं अन्य पुरानी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क विशेषज्ञ परामर्श दिया जायेगा. इसके साथ ही मरीजों को अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे एवं खून जांच पर विशेष छूट तथा दवाइयों पर रियायत भी उपलब्ध कराई जायेगी. शिविर का संचालन श्री जीवन अमृत आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के निदेशक प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. एस. एन. कुमार के मार्गदर्शन में किया जाएगा. आयोजकों ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोग अनेक पुरानी बीमारियों से जूझ रहे हैं, लेकिन समय पर सही परामर्श नहीं मिलने के कारण समस्याएं बढ़ती जाती हैं। ऐसे में यह शिविर लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा.
26 को निःशुल्क चिकित्सा शिविर में अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील
शहर के पश्चिमी बायपास रोड स्थित श्री जीवन अमृत आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में 26 अप्रैल रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा.
