आज व कल आंधी-बारिश की संभावना, रहें सचेत

गुरुवार की रात से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. सुबह से चल रही ठंडी हवाओं व आसमान में छाये बादलों ने लोगों को पिछले चार दिनों से जारी भीषण गर्मी से राहत दिलाई है.

आसमान में बादल छाने और हवा चलने से गर्मी से राहत, तापमान में भी होगा गिरावट

मधेपुरा.

गुरुवार की रात से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. सुबह से चल रही ठंडी हवाओं व आसमान में छाये बादलों ने लोगों को पिछले चार दिनों से जारी भीषण गर्मी से राहत दिलाई है. जानकारी हो कि तेज धूप व तपिश के कारण जहां दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था, वहीं रात में मौसम सुहावना होने से लोगों को काफी राहत महसूस हुई. शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 रहेगा. वहीं मौसम विभाग के अनुसार, 25 व 26 अप्रैल को जिले में गरज-चमक, बिजली व आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट आने व गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, इससे सुबह से लेकर शाम तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा. सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता लगभग 70 प्रतिशत रहने व दोपहर बाद इसके घटकर करीब 15 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है, इससे उमस का असर बना रह सकता है. वहीं सतही हवा की गति 10 से 24 किमी प्रति घंटे के बीच रहने और अधिकतर पूर्वी दिशा से चलने की संभावना है.

किसानों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम वैज्ञानिक की माने तो किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है. उन्होंने बताया कि 25 और 26 अप्रैल को संभावित आंधी और बारिश के कारण मक्का की खड़ी फसल गिर सकती है, वहीं आम और लीची के टिकोले झड़ने का खतरा भी बढ़ सकता है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है. वही उन्होंने किसानों को सलाह दी कि आम के टिकोले के बेहतर विकास व गिरावट को रोकने के लिए संतुलित पोषण बेहद जरूरी है. इसके लिए एनपीके, जिंक और बोरान का छिड़काव करना लाभकारी होगा. इससे फलों का गिरना कम होता है और उनका आकार, वजन व गुणवत्ता बेहतर होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >