संकट के समय प्रशासन के साथ मिलकर मोर्चा संभालेंगे युवा : हुस्न जहां

संकट के समय प्रशासन के साथ मिलकर मोर्चा संभालेंगे युवा : हुस्न जहां

मधेपुरा. केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय की इकाई मेरा युवा भारत ने देशभर के युवाओं से सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में जुड़ने की अपील की है. इसका उद्देश्य है कि देश का युवा वर्ग आपात स्थिति व संकट के समय प्रशासन के साथ मिलकर मोर्चा संभाले. माय भारत की उप निदेशक सह मधेपुरा जिला युवा अधिकारी हुस्न जहां ने बताया कि इस राष्ट्रीय अभियान के तहत युवाओं को बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन व आपदा के समय राहत व पुनर्वास कार्यों में प्रशिक्षित किया जायेगा. यह वालंटियर प्राकृतिक आपदा, सड़क दुर्घटना या किसी भी सार्वजनिक संकट की स्थिति में प्रशासन को तुरंत सहयोग देंगे. उन्होंने बताया कि मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए एक मजबूत व प्रशिक्षित नागरिक बल की जरूरत है. इसी को ध्यान में रखते हुए यह पहल शुरू की गयी है. उन्होंने कहा कि वालंटियर स्थानीय स्तर पर प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे और उन्हें जरूरी प्रशिक्षण भी दिया जायेगा, जो युवा देश सेवा में योगदान देना चाहते हैं, वह इस अभियान से जुड़ सकते हैं. पंजीकरण व अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट https://mybharat.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >