महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

चौसा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अरजपुर पूर्वी पंचायत में शनिवार को फंदे से लटककर महिला ने आत्महत्या कर ली. लोगों ने बताया कि महिला के घर की आर्थिक स्थिति खराब थी. घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. लोगों ने बताया कि शनिवार को अरजपुर सोनवर्षा टोला वार्ड नंबर दो निवासी चंदन कुमार की 25 वर्षीय पत्नी संगीता देवी ने घर के बांस की बल्ली से रस्सी से लटकर आत्महत्या कर ली. मृतका दो बच्चे की मां है. मृतका के पति उड़ीसा में मजदूरी करता है. कुछ दिनों से घर की आर्थिक स्थिति खराब थी. इस बाबत चौसा थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की पड़ताल की जा रही है. आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >