विस उपाध्यक्ष ने बाढ़ ग्रस्त इलाके का किया दौरा

विस उपाध्यक्ष ने बाढ़ ग्रस्त इलाके का किया दौरा

राहत कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश

चौसा.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सोमवार को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने दौरा किया. उन्होंने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ नाव पर सवार होकर फुलौत के मुसहरी, करेलिया, सपनी, मेरसंडा सहित कई प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस दौरान बाढ़ पीड़ितों से मिलकर हाल चाल जाना. इस दौरान मुसहरी की एक बाढ़ पीड़ित महिला ने कहा कि 20 साल से फुलौत जाने वाली सड़क नहीं बनी. वहीं अस्पताल में डॉक्टर व नर्स नहीं है. इससे परेशानी होती है. मौके पर उपाध्यक्ष ने संबंधित पदाधिकारियों को कहा कि शुद्ध पेयजल, नावों का संचालन, शौचालय वमेडिकल टीम की व्यवस्था अविलंब करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >