नेशनल सेमिनार का कुलपति करेंगे उद्घाटन

नेशनल सेमिनार का कुलपति करेंगे उद्घाटन

मधेपुरा. बीएनएमयू के अधीन राजेंद्र मिश्र कॉलेज सहरसा में इंडियन नॉलेज सिस्टम रिवाइवल ऑफ भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर 17 दिसंबर को नेशनल सेमिनार का आयोजन होगा. कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो गुलरेज रौशन रहमान ने कुलपति प्रो बीएस झा, कुलसचिव प्रो अशोक कुमार ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों को आमंत्रण पत्र देकर सेमिनार में आने का आग्रह किया. प्रधानाचार्य प्रो रहमान ने बताया कि सेमिनार का उद्घाटन कुलपति करेंगे. साथ में कुलसचिव सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने अपनी सहमति दी है. उन्होंने बताया कि शिक्षा शास्त्र विभाग और आई क्यू ए सी द्वारा आयोजित सेमिनार में विद्वान वक्ताओं द्वारा प्रतिभागियों को जानकारी दी जाएगी. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा. सेमिनार के सचिव डॉ ललित नारायण मिश्र और संयोजक डॉ प्रतिष्ठा कुमारी, डॉ बाबर खान, डॉ राजेश कुमार, डॉ सरोज कुमार, डॉ ब्रजेश शरण यादव सहित अन्य को आयोजन समिति में शामिल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >