शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने प्रधानाचार्य को किया सम्मानित

शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने प्रधानाचार्य को किया सम्मानित

मधेपरा. बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा नियुक्त शिक्षकों व नवनियुक्त अनुकंपा कर्मियों ने जुलाई 2025 के वेतन को खाते में हस्तांतरित करने के उपलक्ष्य में पार्वती साइंस कॉलेज, मधेपुरा के प्रधानाचार्य प्रो पवन कुमार को सम्मानित किया. प्रधानाचार्य ने इस कार्य के लिए कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा, कुलसचिव प्रो अशोक ठाकुर व एफओ डॉ सुनील कुमार के प्रति आभार जताया. मौके पर कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ मीना कुमारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ ललन कुमार ललन, डॉ रमेश ऋषि, डॉ चंद्रदेव ठाकुर, राज्यश्री, डॉ जितेंद्र, डॉ धनंजय, डॉ कृशानु देयासी, डॉ राम प्रकाश, डॉ जहांगीर आलम, डॉ सुनील कुमार, डॉ गुंजन भारती, डॉ नीलाकांत, प्रधान लिपिक आशीष ओम, लेखापाल शिवनाथ गुप्ता, मुकेश मिलन, चंद्र भुवन कुमार,दमयंती मनीष व पिंटू ने विश्वविद्यालय प्रशासन व प्रधानाचार्य के प्रति साधुवाद प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >