प्राध्यापिका ने रक्तदान कर बचायी मरीज की जान

प्राध्यापिका ने रक्तदान कर बचायी मरीज की जान

महिलाओं को भी रक्तदान के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ कविता कुमारी

मधेपुरा.

खून की कमी से परेशान बीमार किशोर को कॉलेज प्राध्यापिका ने रक्तदान कर जान बचायी. शहर के जयपालपट्टी निवासी किशोर कुमार को डॉक्टरों ने इलाज के दौरान खून की कमी बताया. सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्था प्रांगण रंगमंच के सदस्यों के पहल पर बीएनएमयू के पीजी सेंटर सहरसा में पॉलिटिकल साइंस की प्राध्यापिका डॉ कविता कुमारी सिंह रक्तदान के लिए तैयार हुई. डॉ कविता सहरसा से सदर अस्पताल पहुंची. सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में प्रांगण रंगमंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ संजय कुमार परमार, मुख्य ट्रस्टी दिलखुश कुमार, सचिव अमित आनंद, कोषाध्यक्ष अभिषेक सोनी, हास्य कलाकार चिंटू चैलेंज, बंटी सिंह, अशोक कुमार, ब्लड बैंक प्रभारी आरके पूरी ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर डॉ कविता ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्ची पूजा है. उन्होंने कहा कि ब्लड डोनेट कर उन्हें आंतरिक खुशी हो रही है. डॉ कविता ने कहा कि महिलाओं को भी रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >