बीस सूत्री कार्यालय का सांसद ने किया उद्घाटन

प्रखंड कार्यालय परिसर में बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यालय का उद्घाटन सुपौल लोकसभा सांसद दिलेश्वर कामत ने किया. उन्होंने कहा कि यह कार्यालय सरकार और प्रशासन के बीच पुल का काम करेगा.

सिंहेश्वर. प्रखंड कार्यालय परिसर में बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यालय का उद्घाटन सुपौल लोकसभा सांसद दिलेश्वर कामत ने किया. उन्होंने कहा कि यह कार्यालय सरकार और प्रशासन के बीच पुल का काम करेगा. इससे योजनाओं का संचालन बेहतर हो सकेगा. लापरवाही की गुंजाइश नहीं रहेगी. आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी पारदर्शिता से मिलेगी. सांसद ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम विकास कार्यों की निगरानी और जन समस्याओं के समाधान में मदद करेगा. इससे सदस्यों को बैठने की सुविधा मिलेगी. जन समस्याओं का समाधान प्रभावी ढंग से हो सकेगा. एनडीए सरकार ने सभी प्रखंडों में बीस सूत्री का गठन किया है. इसका उद्देश्य आमजनों की सुविधा बढ़ाना है. उद्घाटन के बाद सांसद बाबा सिंहेश्वर मंदिर पहुंचे. सावन मेले की तैयारी का जायजा लिया. उन्होंने कहा सावन में लाखों कांवरिया यहां आते हैं. उन्हें कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी होनी चाहिए. इस संबंध में वे खुद डीएम से बात करेंगे. व्यवस्था को बेहतर बनाया जायेगा. इस मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष हरेंद्र मंडल, उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, प्रमुख, जदयू के महासचिव दानी लाल मंडल पूर्व उप प्रमुख राजेश रंजन झा, नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, प्रखंड प्रमुख इस्तियाक आलम, संजय पाठक, भूपेंद्र गुप्ता, रोशन ठाकुर, सुभाष ठाकुर, अशोक चौधरी, गौरव झा, शंभू मंडल, उषा देवी, बिनोद सरदार अभिषेक साह, प्रभाष मल्लिक, आशा देवी, रविंद्र कुमार सहित दर्जनों एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >