गमैल आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 82 में कुर्सी पर मोबाइल देखने में व्यस्त दिखी सेविका

सेविका मनीषा कुमारी से पूछने पर बताया कि मजबूरी के कारण हम ड्रेस नहीं पहनते हैं.

बिहारीगंज

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित गमैल पंचायत वार्ड संख्या आठ मुस्लिम टोला में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 82 दोपहर लगभग साढे बारह बजे थे. आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर कमरे में लगभग छह से आठ बच्चे खेलते एवं प्लास्टिक पर लेटते नजर आ रहे हैं. धूल-धूसरित हालत में मासूम बच्चे पर मानो किसी की नजर ही नहीं हो. वहा पहुंचने पर सेविका कुर्सी पर बैठ कर मोबाइल देख रही थी. सहयका भी सेविका के मोबाइल को देखने में ध्यान दे रही थी. केंद्र पर सेविका मनिषा कुमारी व सहायक यशोदा देवी दोनों बिना ड्रेस में केंद्र पर उपस्थित मिली. लेकिन केन्द्र के सेविका व सहायक के सामने कमरे के अंदर एक भी बच्चे ड्रेस में नहीं थे. सेविका मनीषा कुमारी से पूछने पर बताया कि मजबूरी के कारण हम ड्रेस नहीं पहनते हैं. केंद्र परिसर में बोर्ड भी नहीं लगाया गया है. केंद्र पर एक भी बच्चा ड्रेस में नहीं दिखे. सेविका ने कहा कि बच्चे सिर्फ खाने के लिये आते हैं. उन्हें पढ़ने का मन नहीं लगता है. बिहारीगंज सीडीपीओ अजहर अहमद से 7539828128 फोन किया गया, लेकिन वह फोन रिसीव नहीं किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >