घर-घर जा नये पेंशन की जानकारी दे रही सेविका

घर-घर जा नये पेंशन की जानकारी दे रही सेविका

शंकरपुर. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों को गुरुवार को जागरूक किया गया. सीडीपीओ स्वाति कुमारी ने बताया कि 11 जुलाई को मुख्यमंत्री के होने वाले अभिभाषण कार्यक्रम के बारे में वार्ड स्तर तक सेविका द्वारा गृह भ्रमण के माध्यम से सभी पेंशनधारियों जागरूक करते हुए मुख्यमंत्री का संदेश पहुंचाया जा रहा है. साथ ही सभी पेंशनधारियों से 11 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आंगनबाड़ी पर आने का अनुरोध किया जा रहा है. जिला परियोजना प्रबंधक अमन कुमार झा ने कहा कि जिन योग्य लाभुकों को पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है, ऐसे लाभुकों की सूची तैयार कर सेविका संबंधित महिला पर्यवेक्षिका को उपलब्ध कराये. प्राप्त सूची के आलोक में जिला हब फॉर एपावरमेंट ऑफ वीमेन कार्यालय मधेपुरा द्वारा संबंधित कार्यालय से समन्वय स्थापित कर योग्य लाभुकों को पेंशन का लाभ उपलब्ध कराया जायेगा. कार्यक्रम में प्रखंड समन्वयक राजेश कुमार, महिला पर्यवेक्षिका शाहिना प्रवीण, रीता कुमारी, रुक्साना खातून, कार्यपालक सहायक कैलाश राम, आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >