18 माह की बच्ची को पिता ने कुदाल से काटा

18 माह की बच्ची को पिता ने कुदाल से काटा

कुमारखंड (मधेपुरा) . श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुरानी पंचायत में कलयुगी पिता ने 18 माह की पुत्री को कुदाल से काट कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी प्रमोद राम ने पुत्री सेजल कुमारी को शुक्रवार की देर शाम पत्नी से हुई विवाद के कारण काट दिया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना श्रीनगर थाने की पुलिस को दी. सूचना पाते ही श्रीनगर थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण सदल बल के साथ मौके पर पहुंचे. हत्यारा पिता को गिरफ्तार कर लिया. वहीं शव को कब्जे में लिया. पोस्टमार्टम के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GUNJAN THAKUR

GUNJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >