मेला का संवेदक ने विधिवत किया समापन

लगातार सात वर्षों से डाक लेकर मेला लगा रहे हैं.

सिंहेश्वर

बाबा नगरी सिंहेश्वर में महाशिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी से एक माह तक चलने वाले मेला का समापन किया. सिंहेश्वर महाशिवरात्रि मेला के समापन को लेकर मेला संवेदक जितेंद्र कुमार सिंटू, मेला संवेदक सहयोगी डॉ आभाष आनंद झा ने सिंहेश्वर मेला के कार्यालय पर विधिवत पूजा अर्चना कर समापन किया. इससे पहले मंदिर के पुजारी संजीव ठाकुर उर्फ मुन्ना बाबा, कन्हैया ठाकुर, चंद्रनाथ ठाकुर, प्रभाष ठाकुर सहित ने गगनभेदी वैदिक मंत्रोचाचारण कर पूजा संपन्न कराया. इस अवसर पर मेला संवेदक जितेंद्र कुमार सिंटू व संवेदक सहयोगी डॉ अभाष आनंद झा ने बताया कि इस वर्ष का मेला अच्छे से लगाया गया था. वह लगातार सात वर्षों से डाक लेकर मेला लगा रहे हैं. मेला में डाक पहले होने के कारण मेला लगाने एवं उसको आकर्षक रूप देने का काफी समय मिला था.

यहां दूर-दूर से दुकानदार आधुनिक सामान मेला में लेकर आये थे. इस वर्ष मेला में इंडियन सर्कस, वैष्णो देवी चार धाम, जलपरी, रशियन झूला, थियेटर सहित अन्य आकर्षक का केंद्र रहा. मीना बाजार की तर्ज पर इस बार अद्भुत एवं आकर्षक मछली के साथ-साथ जलपरियों का नजारा भी देखने को मिला. वहीं सरकारी स्टॉल भी लगाया गया था. मौके पर सरोज सिंह, पंकज यादव, सुधाकर ठाकुर, बिरेंद्र यादव, क़ारी मंडल, विनोद सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >