उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

विद्यालय में बीएससी शिक्षक होने के बावजूद शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार नहीं हो रहा है

चौसा विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने बुधवार को चौसा पूर्वी पंचायत के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीनिया टोला का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष ने विभिन्न क्लास रूम में पढ़ रहे बच्चों की वस्तु स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान नवी क्लास में जाकर एक बच्चे से जब नाइंथ का स्पेलिंग पूछा गया तो बताने में वह असमर्थ हो गये. इस पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मो शाहनवाज से मिलकर विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने कहा कि विद्यालय में बीएससी शिक्षक होने के बावजूद शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार नहीं हो रहा है. यह काफी निंदनीय विषय है. इस मौके पर विचार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने यह भी कहा कि शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार करें, ताकि बच्चे की भविष्य बन सके. वही बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष ने विद्यालय के रिकॉर्ड पंजी का भी निरीक्षण किया. रेक्टपार्थी में भूमि दाताओं का नाम नहीं अंकित होने के कारण विद्यालय प्रबंधन को कई दिशा निर्देश दिये. वही विद्यालय के चार दिवारी में भूमि विवाद को ग्रामीणों ने उठाया. इस पर बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि भू-दाताओं द्वारा दिये गये जमीन जिसमें विवाद नहीं है. उसे 15 कट्ठा जमीन की चार दिवारी विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया जाना अब रास्ता साफ हो गयी. इस दौरान विवाद चल रहे स्थानीय ग्रामीण भूत आता परिवार के अरुण चौधरी को बुलाकर एवं स्कूल के एचएम के बीच सुलानामा करवा दिया गया. मौके पर मुख्य रूप से जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद सांसद प्रतिनिधि कुंदन कुमार बंटी भगत मुखिया संघ चौसा के अध्यक्ष सह ग्राम पंचायत घोषई के मुखिया पप्पू शर्मा, पूर्व मुखिया प्रत्याशी संतोष कुमार यादव, दिलीप मंडल, जदयू के वरिष्ठ नेता गोपाल यादव, स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद शाहनवाज, शिक्षक ममता कुमारी, विजय कुमार, राजीव कुमार अग्रवाल, सुमन कुमार, साकिब नैय्यर,मानवेंद्र कुमार, शीला कुमारी, पंकज कुमार गुप्ता, मो अजहरुद्दीन विनय कुमार ,रामचंद्र शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >