बढ़ते जा रहे सूखे नशे के विरुद्ध बुद्धिजीवियों ने की बैठक, दूर करने का लिया संकल्प
मुरलीगंज. प्रखंड की बैलो पंचायत भवन के प्रांगण में कौमी एकता व शांति समिति की बैठक की गयी. इसमें डॉ उमाकांत, मुखिया दयानंद कुमार यादव सहित बुद्धिजीवी, ग्रामीण व सामाजिक कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी रही. मुखिया दयानंद कुमार यादव ने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है, लेकिन नशा इस भविष्य को अंधकार की ओर ले जा रहा है. अगर समय रहते समाज और अभिभावक सजग नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ी बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएगी. स्कूल, परिवार और समाज तीनों को मिलकर बच्चों को नशे से दूर रखने की जिम्मेदारी निभानी होगी. वहीं सरपंच छोटे सरदार ने नशे को सामाजिक और मजहबी सौहार्द के लिए खतरा बताते हुए कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, पूरे समाज को खोखला करता है. इसके कारण अपराध बढ़ रहा है और आपसी भाईचारा भी प्रभावित हो रहा है. कौमी एकता तभी मजबूत रहेगी, जब हमारा समाज नशामुक्त होगा.समय रहते समाज और अभिभावक सजग नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ी हो जाएगी बर्बाद

समय रहते समाज और अभिभावक सजग नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ी हो जाएगी बर्बाद
Copied link
प्रखंड की बैलो पंचायत भवन के प्रांगण में कौमी एकता व शांति समिति की बैठक की गयी