धूप-छांव के बीच बढ़ी ठंड, सिहरन महसूस करने लगे लोग

मौसम का तेवर बुधवार को पूरी तरह बदल गया. सुबह से कभी धूप थी, तो कभी धूप नहीं की स्थिति बनी रही. बह रही ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया.

मधेपुरा. मौसम का तेवर बुधवार को पूरी तरह बदल गया. सुबह से कभी धूप थी, तो कभी धूप नहीं की स्थिति बनी रही. बह रही ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया. हल्की धुंध व गर्मी रहित धूप के कारण शहर में ठंड का प्रभाव साफ महसूस किया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो तीन दिनों से मौसम अस्थिर बना हुआ है व बुधवार को ठंड में और वृद्धि दर्ज की गयी है. सुबह घर से बाहर निकलने वालों को ठंडी हवा ने परेशान किया. कई लोगों ने कहा कि अचानक बढ़ी ठंड के कारण गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है. मौसम में आये इस बदलाव का असर बाजारों व सड़कों पर भी दिखा. सुबह के समय भीड़ कम देखी गयी तथा स्कूली बच्चों व बुजुर्गों को अधिक दिक्कत हुई. डॉक्टरों ने बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर इसी तरह बना रह सकता है. विभाग ने लोगों से एहतियात के तौर पर सुबह शाम विशेष सावधानी बरतने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >