समारोह पूर्वक मनायी जायेगी आंबेडकर की जयंती

समारोह पूर्वक मनायी जायेगी आंबेडकर की जयंती

उदाकिशुनगंज.

अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसबीजेएस हाई स्कूल के स्टेडियम मैदान में गुरुवार को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाये जाने को लेकर बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बसपा के जान इंचार्ज रविंद्र राय ने की. बैठक में बताया कि इस बार 14 अक्टूबर को बाबा साहब की 135 वीं जयंती मनायी जायेगा. मुख्य कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आंबेडकर प्रतिमा के पास होगी. उसी दिन शहर में प्रखंड कार्यालय से लेकर मुख्य बाजार होते हुए पटेल चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी. पदयात्रा की भव्यता के लिए नगारा टीम को बुलाया जाएगा. कार्यक्रम की सफलता के लिए एक कमेटी भी बनायी गयी, जिसमें रविंद्र राय अध्यक्ष सह संरक्षक, नीतीश राणा को संचालक, अमर आशीष उपाध्याय, रवि राय सचिव, मिथुन पासवान को कोषाध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा गौरव कबीर, प्रतीक सिंह, गुड्डू पासवान, रवि राज, विकाश कुमार, गौरव कुमार, विपिन बिहारी, विक्टर कुमार, नीतीश पासवान, समरेंद्र कुमार, जेके पासवान, अमित पासवान, श्रवण कुमार मुख्य सदस्य बनाए गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >