बीस सूत्री की बैठक से गायब अधिकारियों पर सदस्यों ने जतायी नाराजगी

बीस सूत्री की बैठक से गायब अधिकारियों पर सदस्यों ने जतायी नाराजगी

गम्हरिया. प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को बीस सूत्री की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष प्रभु नारायण महेता ने की. बैठक में कई विभागों की समीक्षा की गयी. बैठक में सीडीपीओ व अन्य पदाधिकारी मौजूद नहीं थे. इस पर सदस्यों ने नाराजगी जतायी. बैठक में शिक्षा विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार जैसे छात्रों की उपस्थिति बिना रिपोर्ट, विकास की राशि का दुरुपयोग मुद्दा छाया रहा. सदस्य पप्पु झा ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि बीतें दिनों आंधी बारिश में किसानों का फसल बर्बाद हो गया. इसका सर्वेक्षण कर उन किसानों को उचित मुआवजा मिले. उन्होंने कहा कि भागवत चौक से लेकर बैंक ऑफ इंडिया तक सड़क के दोनों किनारे नल का निर्माण करवा करवाया जाय. बारिश के समय में लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है. वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन खराब है एवं बिजली की समस्या बराबर बनी रहती है. जहां आमजनों को परेशानी होती है. वहीं बिजली विभाग के जेई को निर्देशित किया गया है कि भेलवा वार्ड नंबर तीन, इटवा एवं बभनी पंचायत में विभिन्न जगहों पर जर्जर तार लगा हुआ है. वही बीडीओ शाएक आलम ने सभी पदाधिकारी को निर्देशित दिया गया कि अविलंब सभी पूर्व के मामले को भी अगले बैठक से पहले निदान करने को कहा गया. बैठक में सदस्य कारण लाल मेहता, वीरेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष राहुल कुमारआदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >