मधेपुरा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा के कृत्यों से अवगत कराया. ज्ञापन के माध्यम से डीएम को बताया कि कुलपति की मानसिक स्थिति सही नहीं है. पूर्व में भी विश्वविद्यालय में जब अभाविप द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर उनका ध्यान आकृष्ट कराया गया, तो वह कई छात्र-छात्राओं को निष्कासन की धमकी दे चुके हैं. अभी जब उनके भ्रष्टाचार की पोल पूरे बिहार में खुल रही है तो उन्होंने विद्यार्थी परिषद के दो छात्र नेताओं पर फर्जी मुकदमा लाद दिया. इतना ही नहीं शुरू से ही शोधार्थी सौरभ यादव को शोध कार्य से निष्कासित करने हेतु स्पष्टीकरण भी जारी कर दिया. वही पूर्व प्रदेश मंत्री अभिषेक यादव ने कहा कि हम लोग जिला पदाधिकारी से मिलकर के छात्र-छात्राओं के ऊपर होने वाले फर्जी मुकदमों एवं कुलपति के तानाशाही रवैया और शिक्षा माफियाओं के द्वारा दी जाने वाली धमकियों से संरक्षण के लिए अनुरोध किया है.
अभाविप ने डीएम को दिया आवेदन
अभाविप ने डीएम को दिया आवेदन
