शंकरपुर . जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शंकरपुर के समीप अवस्थित सरकारी भूमि का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने भूमि की वर्तमान स्थिति, संभावित अतिक्रमण की आशंका व उसके समुचित उपयोग की संभावनाओं का जायजा लिया. डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी भूमि को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त रखा जाये एवं उसे जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जाय. उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्तियों का संरक्षण प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी. डीएम ने निर्देशित किया कि भूमि से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर ली जाएं, ताकि भविष्य में इस भूमि का उपयोग जनकल्याणकारी कार्यों में किया जा सके. मौके पर डीसीएलआर, सदर एसडीओ संतोष कुमार, बीडीओ तेज प्रताप त्यागी, थाना प्रभारी राजीव कुमार आदि मौजूद थे.
सरकारी भूमि को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त रखा जाय- डीएम
सरकारी भूमि को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त रखा जाय- डीएम
