डीएम ने सब स्टेशन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्ध कार्य पर दिया जोर
डीएम ने सब स्टेशन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्ध कार्य पर दिया जोर
मधेपुरा.
जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के निर्माणाधीन मुरलीगंज के जीतापुर 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन का गुरुवार को निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का अवलोकन किया. उन्होंने कार्यस्थल पर चल रहे विभिन्न कार्यों का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुये संबंधित एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाय एवं कार्य को तय समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाय. डीएम ने कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा.