परसाहा में हुई अगलगी से दस घर सहित सामान जल कर राख

पछुआ हवा तेज रहने से आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते एक के बाद एक दस परिवार के घर को जला कर राख कर दिया.

ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के टेमाभेला पंचायत के परसाहा वार्ड नंबर 09 में सुबह रविवार देर रात अचानक आग लगने से दस परिवार का घर सहित घर में रखा सामान जल कर राख हो गया. पछुआ हवा तेज रहने से आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते एक के बाद एक दस परिवार के घर को जला कर राख कर दिया. जिस समय आग लगी उस समय सभी लोग अपने अपने घरों में गहरी नींद में सो रहे थे. आग की रौशनी और हल्ला गुल्ला सुन कर ग्रामीण इकठ्ठा हुए. लेकिन किसी में भी आग के पास जाने की हिम्मत नहीं हुई. ग्रामीण के द्वारा अग्निशमन दस्ता को जानकारी दी गई. जानकारी मिलते ही तीन दमकल ने पहुंच बड़ी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक आग की लपट से दस परिवार बेघर हो गये. इस अगलगी में नवीन ठाकुर का दो लाख नकद, जेवरात, पलंग, अनाज, कपड़ा लगभग दस लाख रुपए के सामान की क्षति हुई. नवीन ठाकुर अपनी लड़की की शादी की तैयारी कर रहे थे. इसके अलावा दिलखुश कुमार, रानी देवी, संजय ठाकुर, तिरा देवी, रोशन कुमार, फुल कुमारी, माला देवी, संजन कुमारी और अनीता का घर सहित घर में रखा सामान, अनाज,कपड़ा, नकदी, कागजात जल कर राख हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार ने पीड़ित परिवार से मिल कर क्षति का आंकड़ा लिया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया विजय कुमार विमल, समिति सदस्य राधेश्याम, सरपंच चलीत्तर ऋषिदेव ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर जानकारी ली एवं सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >