सुपौल ने मुरलीगंज को किया पराजित

सुपौल ने मुरलीगंज को किया पराजित

उदाकिशुनगंज . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मधुबन पंचायत स्थित मध्य विद्यालय मधुबन के खेल मैदान में मधुबन प्रीमियर लीग टी- ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के सात दिवसीय आयोजन के तीसरे लीग मैच सुपौल व मुरलीगंज के बीच खेला गया. मुरलीगंज टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. वहीं सुपौल की टीम ने 20 ओवर के खेल में 198 रन बनाया. जवाबी पारी खेलने उतरी मुरलीगंज की टीम ने 16.4 ओवर में 132 रन पर सिमट गयी. सुपौल की टीम 66 रन से मैच जीत लिया. मैन ऑफ द मैच का खिताब सुपौल टीम के खिलाड़ी सन्नी को दिया गया. इससे पूर्व चौसा पश्चिमी के जिला परिषद सदस्य अनिकेत कुमार मेहता ने मैच का उद्घाटन किया. अनिकेत ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है. वही उद्घोषक की भूमिका में आदित्य रोशन और राजीव रंजन तो स्कोरर कि भूमिका में निर्मल कुमार रहे. मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य सत्यनारायण मेहता, सत्यनारायण पंडित, अरुण कुशवाहा, कमेटी के अध्यक्ष सौरभ कुशवाहा, उपाध्यक्ष अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष सह उप मुखिया कुमोद कुमार मेहता, सत्यम सिंह, अभिमन्यु कुमार, अमित कुमार, प्रीतम कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >