रामनवमी व ईद पर्व को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक

रामनवमी व ईद पर्व को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज अनुमंडल कार्यालय स्थित सभा कक्ष में शनिवार को ईद और रामनवमी पर्व को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति के सदस्यों के साथ एसडीएम एसजेड हसन ने बैठक की. बैठक में दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों के अलावा अनुमंडल क्षेत्र के पदाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार भी मौजूद थे बैठक में एसडीएम ने कहा कि किसी भी समुदाय के लिए त्योहार खुशियां लेकर आता है. सभी समुदाय के त्योहार का मान बराबर है. त्योहार किसी समुदाय का हो. मिलजुल कर खुशियां मनाना चाहिये. इससे आपसी सौहार्द बना रहता है. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सौहार्दपूर्ण पर्व संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जगह -जगह पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. पर्व को लेकर अधिकारी पूरी तरह अलर्ट मोड में है. त्योहारों में खलल डालने वालों के साथ प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगी. उन्होंने पर्व को लेकर लोगों के सहयोग को अपेक्षित बताया. जनप्रतिनिधियों ने अधिकारी को कुछ जगहों पर विशेष व्यवस्था के सुझाव दिये. एसडीएम ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर प्रशासन की नजर है. आपत्तिजनक व भड़काव पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा लोग किसी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं दें. कहीं से गड़बड़ी की बात सामने आता है तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें. उन्होंने कहा कि पर्व में कोई भी व्यक्ति खलल डालने का प्रयास करेगा तो वैसे लोगों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेंगी. उन्होंने कहा कि उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र हमेशा से सादगी और सौहार्द के लिए जाना जाता है. इस इलाके लोग काफी अच्छे हैं. उम्मीद है कि सब लोग शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से दोनों पर्व मनायेंगे. बैठक में पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव, जदयू नेता कमलेश्वरी मेहता, हम के किशोर कुमार मुन्ना, पूर्व मुखिया अब्दुल अहद, मुखिया प्रतिनिधि सिकेंद्र अंसारी, देवनारायण राम, नप के ईओ कमलेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >