मधेपुरा. जिले में पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. शहर के कॉलेज चौक, कर्पूरी चौक व अन्य जगहों पर यातायात थानाध्यक्ष सदलबल के साथ दो पहिया वाहनों की जांच की. जिसमें कई बाइक चालक बिना कागजात व बिना हेलमेट लिए गाड़ी चलाते हुए पकड़े गये. बिना वाहन अनुज्ञप्ति , बीमा एवं ट्रिपल लोडिंग के वाहन को थाना में लाकर उसके अभिभावकों को समझाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
