बेटी को विदा करने से मना किया तो दामाद ने चला दी गोली

थाना क्षेत्र के गिद्दा में पत्नी की जबरन विदाई कराने आये दामाद और उसके चचेरे भाई को ग्रामीणों ने देसी कट्टा के साथ पुलिस के हवाले कर दिया.

सिंहेश्वर.

थाना क्षेत्र के गिद्दा में पत्नी की जबरन विदाई कराने आये दामाद और उसके चचेरे भाई को ग्रामीणों ने देसी कट्टा के साथ पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी अनुसार, थाना क्षेत्र की गिद्दा पंचायत में अपनी पत्नी आशा कुमारी की विदाई कराने आये उसके पति बैरबन्ना निवासी बलराम मंडल और उसके चचेरे भाई बालकृष्ण मंडल को ग्रामीणों ने देसी कट्टा के साथ पकड़ लिया. उसके बाद ग्रामीणों ने बाइक के साथ दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया. लड़की के पिता ने अपने आवेदन में बताया है कि उनकी बेटी की शादी बैरबन्ना निवासी अशोक विश्वास के पुत्र बलराम मंडल के साथ हुई थी. विवाह के बाद घर वाले उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे जिसके कारण वे अपने मायके भाग कर चली आयी. जिसकी विदाई करने दोनों व्यक्ति आये थे. बेटी की विदाई नहीं देने पर दामाद ने गोली चला दी. भागने के क्रम में गांव वाले ने दोनों को बाइक के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >