Madhepura अग्निपीड़ित परिवार को सहायता के लिए आगे आये समाजसेवी विजय यादव
शंकरपुर, मधेपुरा से निरंजन कुमार की रिपोर्ट Madhepura News :
शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र के बरियाही गाँव के वार्ड संख्या -10 में बीते 18 अप्रैल के रात्रि एक दर्दनाक घटना घटी थी, जहां खाना बनाने के दौरान लगी आग ने एक गरीब परिवार की पूरी जमा पूंजी को राख में तब्दील कर दिया था. घटना को लेकर मंगलवार को समाज सेवी विजय कुमार के द्वारा को अंग वस्त्र ओर खाद पदार्थ देकर सहायता किया. मालूम हो कि परिवार की महिला सदस्य रात में खाना बना रही थी, तभी अचानक चूल्हे से उठी चिंगारी के आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।परिजनों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, ट्रन्क,कपड़ा, बर्तन, बक्सा, 40 हजार रूपये, 6 बकरी,नगदी सहित अन्य आवश्यक सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था. पीड़ित गृहस्वामी बौकू ऋषिदेव ने बताया कि तीन दिन पहले पंजाब से मजदूरी कर 40 हजार नगद लाया था, वह भी जलकर राख हो गया यही सब उनकी जीवन भर की जमा पूंजी थी, जो एक ही रात में खत्म हो गई. घटना के बाद परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था. अग्नि पीड़ित परिवार को समाज सेवी विजय कुमार के द्वारा सारी, लुंगी, गमछा, चावल का पैकेट, प्याज, तेल, हल्दी, नमक, मुरही दो बोरा, आदि सामान देकर मदद किया इस दौरान मौके पर बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव सरपंच प्रतिनिधि अरविंद यादव उप मुखिया कुंदन कुमार ,रंजीत ऋषिदेव वार्ड सदस्य पवन यादव,राजो ऋषिदेव,कलानन्द ऋषिदेव,रोहित कुमार,विकाश कुमार अन्य स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.