28 पैकेट स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

28 पैकेट स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रतिनिधि, कुमारखंड पुलिस ने 28 पैकेट स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इसरायण बेला पंचायत के मधुबनी चौक स्थित मठ के समीप पंचायत के अंडीपट्टी निवासी विकास कुमार स्मैक के साथ पहुंचा है, जो किसी को आपूर्ति कराने वाला है. सूचना मिलते ही सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण पुलिस बल के साथ वहां पहुंचा. पुलिस वाहन को देख विकास कुमार भागने लगा, जिसे पुलिस बल ने पकड़ लिया. तलाशी लेने पर 28 पैकेट करीब 4.11 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्जकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >