बिहारीगंज. पुलिस ने सोमवार को वाहन चेंकिग के दौरान 215 लीटर देसी शराब व बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. वहीं एक तस्कर फरार हो गया. इस बाबत में प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पूर्णिया जिला की ओर से दो बाइक पर सवार दो युवक देसी शराब लेकर आ रहा है. सूचना पर पुलिस बल के साथ गमैल व हथिऔंधा वाली सड़क पर वाहन चेंकिग अभियान चलाया. इस दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस बल के सहयोग से एक तस्कर पकड़ा लिया, जिसकी पहचान बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गमैल पंचायत वाई संख्या सात निवासी के डोमी यादव के 22 वर्षीय पुत्र बिहार गौरव के रूप में हुई. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड संख्या 392/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
