0.98 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

तलाशी के क्रम में उस व्यक्ति के हाथ में काला रंग का झोला था

कुमारखंड श्रीनगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 0.98 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गुडिया की ओर से एक व्यक्ति रामनगर की और आ रहा है. सूचना का सत्यापन के बाद पुलिस बल ने रामनगर-गुडिया पथ पर गुडिया की ओर से रामनगर की ओर आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसे खदेड़कर पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में उस व्यक्ति के हाथ में काला रंग का झोला था. जिसमें कुल 0.98 ग्राम स्मैक एवं एक मोबाइल मिला. ड्रग्स के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपित मनोज कुमार (22) पिता सुरेश झा बेलासदी वार्ड नंबर चार के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत कांड दर्जकर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >