पीएनजी गैस पाइपलाइन को लेकर नगर पंचायत में विशेष बैठक, जल्द लगेगा समाधान शिविर

नगर पंचायत सिंहेश्वर में PNG गैस पाइपलाइन से जुड़ी समस्याओं पर विशेष बैठक हुई. उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने और कनेक्शन की परेशानियों को दूर करने के लिए जल्द ही विशेष शिविर लगाया जाएगा.

PNG Gas Pipeline: मधेपुरा. नगर पंचायत सिंहेश्वर के सभा कक्ष में बुधवार को पीएनजी गैस पाइपलाइन से जुड़ी समस्याओं और शहर में घरेलू एवं व्यावसायिक गैस कनेक्शन के विस्तार को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्षा पूनम देवी ने की. इसमें शहर के उपभोक्ताओं को पाइप्ड नेचुरल गैस की सुविधा उपलब्ध कराने और कनेक्शन से जुड़ी परेशानियों का जल्द समाधान करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने पीएनजी गैस पाइपलाइन से संबंधित जानकारी नगर पंचायत के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ साझा की. इस दौरान उन इलाकों को लेकर भी चर्चा हुई, जहां अभी तक घरेलू गैस कनेक्शन नहीं पहुंच पाया है. इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं को पाइपलाइन कनेक्शन लेने में परेशानी हो रही है, उनकी समस्याओं को भी बैठक में प्रमुखता से रखा गया.

कनेक्शन और पाइपलाइन की समस्या के लिए लगेगा विशेष शिविर

इंडियन ऑयल के प्रतिनिधियों ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन लेने अथवा पाइपलाइन से संबंधित किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही विशेष शिविर आयोजित किया जायेगा.

अधिकारियों के अनुसार शिविर के माध्यम से उपभोक्ताओं को उनकी सुविधा के अनुसार पीएनजी कनेक्शन से संबंधित जानकारी और आवश्यक समाधान उपलब्ध कराया जायेगा. इससे उन लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है, जो कनेक्शन की प्रक्रिया या पाइपलाइन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान हैं.

घरेलू के साथ कमर्शियल कनेक्शन बढ़ाने पर जोर

बैठक में शहर में अधिक से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को पाइप्ड गैस सुविधा से जोड़ने के साथ ही व्यावसायिक यानी कमर्शियल उपभोक्ताओं तक भी पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई.

नगर पंचायत और कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे. साथ ही शहर में पीएनजी सुविधा के विस्तार की दिशा में भी काम किया जायेगा.

उपभोक्ताओं की समस्याओं के शीघ्र समाधान पर जोर

बैठक में मौजूद लोगों ने पीएनजी गैस सुविधा को शहर के लिए उपयोगी बताते हुए पाइपलाइन और कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं के जल्द समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया. लोगों का कहना था कि कनेक्शन की सुविधा बढ़ने के साथ उपभोक्ताओं को समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर व्यवस्था मिलना भी जरूरी है.

नगर पंचायत की ओर से भी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया.

PNG Gas Pipeline: बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्षा पूनम देवी, कार्यपालक पदाधिकारी राजकुमार कुशवाहा, वार्ड पार्षद प्रदीप राम, इंद्रजीत कुमार, बजरंग कुमार, पार्षद प्रतिनिधि गौरव झा समेत प्रबुद्धजन एवं अन्य लोग मौजूद रहे. बैठक में पीएनजी पाइपलाइन के विस्तार और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक पहल करने पर सहमति बनी.

Also Read: बिहार में बाढ़ ने रोकी बिहार के बच्चों की पढ़ाई, कहीं स्कूल डूबे तो कहीं रास्ते बने बाधा

Also Read: बिहार में बाढ़ से 40 लाख से ज्यादा लोग खतरे में, 14 जिलों में स्थिति गंभीर, उफान पर नदियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुशांत कुमार

सुशांत कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिंहेश्वर (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >