बाबा नगरी में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़, तीन दिन बढ़ा सिंहेश्वर मेला, अब 19 तक दर्शक लेंगे लुफ्त

बाबा नगरी में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़, तीन दिन बढ़ा सिंहेश्वर मेला, अब 19 तक दर्शक लेंगे लुफ्त

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर बिहार के सुप्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वरनाथ की नगरी में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़ को देखते हुए सिंहेश्वर मेला अब 19 मार्च तक चलेगा. वही इस बाबत मेला संवेदक जितेंद्र कुमार उर्फ सिंटू और मेला के सहयोगी डॉ आभाष आनंद झा ने कहा कि सिंहेश्वर मेला परिसर में पर्यटकों के साथ दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है. जिला प्रशासन से आग्रह किया गया कि भीड़ को देखते हुए मेला की अनुमति 19 मार्च तक किया जाय. इससे पहले 17 मार्च तक की अनुमति थी, जबकि हरेक दिन मंदिर में दर्शन पूजन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. श्रद्धालु बाबा की पूजा कर मेले का लुत्फ उठाते हैं. लोगों की भीड़ बढ़ने से मेला को तीन दिन बढ़ाने का संवेदक ने निर्णय लिया है. मेला संवेदक जितेंद्र कुमार सिंटू एवं संवेदक सहयोगी डॉ आभाष आनंद झा ने कहा जिला प्रशासन से 19 मार्च तक मेला अब चलाने की अनुमति मिल गयी है. मेला में विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 19 मार्च तक प्रशासन मुस्तैद रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >