आपसी रंजिश में चलायी गोली, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

आपसी रंजिश में चलायी गोली, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

प्रतिनिधि, गम्हरिया

थाना क्षेत्र के जोगबनी गांव बीती रात आपसी रंजिश में गोली चली, जिसमें दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली कि जोगबनी चौक के समीप ठाकुरबाड़ी के पास बीती रात कुछ युवकों के बीच आपसी विवाद हो गया, जिसके बाद युवकों ने वहां हवाई फायरिंग की. सूचना मिलते ही वहां के लिए टीम का गठन किया गया. टीम के पहुंचते ही सभी युवक भाग गया. घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा व एक गोली बरामद किया है. पुलिस ने घटना में शामिल एक बाइक के साथ दो युवक गौरव कुमार और नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है, जहां दोनों से पूछताछ करने पर दोनों से गोली फायरिंग की बात को स्वीकार करते हुए इसमें शामिल और युवकों का नाम बताया. पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >