शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज निकलेगी शोभा यात्रा

जिसके बाद 2 फरवरी रविवार को महादेव का नगर भ्रमण शोभा यात्रा होगा.

मुंगेर आदर्शग्राम मल्हीपुर राजपूत टोला में वीरेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को शोभा यात्रा निकाली जायेगी. जबकि शनिवार से अगले तीन दिन सोमवार तक कई अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. जिसमें महादेव के नगर भ्रमण, कलश शोभायात्रा, सतसंग तथा भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा. मंदिर समिति के सेवायत पंकज सिंह ने बताया कि शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जायेगी. जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं भाग लेगी. जिसके बाद 2 फरवरी रविवार को महादेव का नगर भ्रमण शोभा यात्रा होगा. जबकि 3 फरवरी सोमवार को महादेव के शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा की जायेगी. उन्होंने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा काशी वाराणसी से पधारे वैदिक आचार्य पंडित अजय शुक्ला तथा वैदिक आचार्य पंडित दया शंकर शुक्ला द्वारा कराया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >