सील रेस्टोरेंट में सनसनीखेज चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोर, सीसीटीवी का सबूत भी ले उड़े, जांच में जुटी पुलिस

सामान बिखरा पड़ा था और कई जरूरी चीजें गायब थीं.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी की वीडियोग्राफी, जांच करने की कही बात- प्रतिनिधि, मधेपुरा मधेपुरा में हैरान कर देने वाली चोरी की वारदात सामने आई है, जहां जिला प्रशासन द्वारा सील किए गए एक रेस्टोरेंट को ही चोरों ने अपना निशाना बना डाला. शहर के चर्चित कूल मून रेस्टोरेंट को प्रशासन ने वैध कागजात के अभाव में सील कर दिया था. लेकिन इसी बंद और सुनसान पड़े रेस्टोरेंट में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर बड़ी चोरी को अंजाम दे दिया. चोर सिर्फ नगद राशि ही नहीं ले गए, बल्कि रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर और वाईफाई उपकरण भी उखाड़ ले गए, ताकि कोई सबूत न बचे. इससे साफ है कि चोर पूरी प्लानिंग के साथ आए थे. रेस्टोरेंट संचालक मुरारी कुमार के अनुसार जब वे गुरुवार शाम करीब सात बजे वहां पहुंचे तो पीछे का गेट खुला देखकर उनके होश उड़ गए. अंदर का नजारा और भी चौंकाने वाला था, सामान बिखरा पड़ा था और कई जरूरी चीजें गायब थीं. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी की है और चोरों की पहचान के लिए जांच तेज करने की बात कही है. सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जायगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >