उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत काॅलेज व बैंक चौक बाइपास सड़क नहर के नजदीक शुक्रवार को नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन एसडीएम एसजेड हसन ने किया. उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे का लत बढ़ रहा है. इससे उनकी सेहत बिगड़ रही है. नशा मुक्ति केंद्र खुलने से युवाओं की सेहत में सुधार होगा. लोग बेहतर जिंदगी जी सकेंगे. उन्होंने कहा कि इलाके लोगों के लिए यह केंद्र फायदेमंद होगा. उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन नशा को लेकर सख्त है. प्रशासन नशा को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन कई तरह के नशा युवा वर्ग कर रहे हैं. युवाओं के इस तरह के गलत लत के कारण परिजन भी परेशान हैं. समाज दूषित हो रहा है. लोगों के सहयोग से नशामुक्त समाज बनेगा. उन्होंने कहा कि प्रशासन कार्रवाई तो कर रहीं हैं. लेकिन जरूरत है कि लोग भी इसके प्रति जागरूक हो. उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशा के साथ-साथ मोबाइल की आदत बर्बाद कर रहा है. दोनों ही चीजों से युवाओं को बचने की जरूरत है. केंद्र के संचालक टिंकू ने बताया कि इस केंद्र पुर्नवासन, चिकित्सकी सुविधा की व्यवस्था है. केंद्र में नशे के आदि लोगों को भर्ती लिया जायेगा, जिससे नशामुक्ति के लिए प्रेरित कर बेहतर जिंदगी जीने की सीख दिया जायेगा. मौके पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, डाॅ पी आलम, यूवीके कम्युनिटी काॅलेज के निदेशक डॉ ई शिप्पु कुमार, अमलेश राय, अन्नू देवी, प्रकाश मिश्र, खोखा सिंह, रंजीत राणा, शत्रुघन मिश्रा, पारितोष झा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
