बीआरसी भवन में विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्वीज प्रतियोगिता आयोजित

अभिषेक कुमार और गुलशन कुमार को इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ.

प्रतियोगिता में कुमारगंज स्कूल के अभिषेक व गुलशन ने प्रथम स्थान पाया प्रतिनिधि उदाकिशुनगंज मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन उदाकिशुनगंज में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड क्षेत्र के एक दर्जनों स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के आह्वान पर इस प्रतियोगिता में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमारगंज के अभिषेक कुमार और गुलशन कुमार को इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. जबकि द्वितीय स्थान हाई स्कूल बाड़ाटेनी के राजू कुमार ने प्राप्त किया. बीईओ निर्मला कुमारी ने बताया कि प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित छात्र-छात्राओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने होंगे. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. मौके पर एचएम ललन दीनबंधु, चंदेश्वरी मंडल, ऋतुराज वसंत, संजीव कुमार सिंह, सियाराम मोची,विजय पासवान समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >