अग्नि सुरक्षा को लेकर स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों को किया जागरूक

आग सेंककर जाते समय आग को बुझाना भूल जाते है. इस कारण थोड़ी हवा चलने पर उससे निकलने वाली चिंगारी से घरों में आग लग जाती है

– अग्नि शामक पदाधिकारी व कर्मियों ने अग्नि सुरक्षा के बताये टिप्स-

उदाकिशुनगंज.

अनुमंडल अग्निशामक पदाधिकारी एवं कर्मियों ने शनिवार को लश्करी पंचायत के मुरली चंदवा स्कूल में अग्निकांड के समय बचाव को लेकर मॉक ड्रिल के माध्यम से नये – नये तरकीब बताया गया. जहां स्कूली शिक्षक एवं सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया. अग्नि शामक कर्मी रणधीर कुमार ने बताया कि आग लगने के समय लोगों को धैर्य और साहस से निपटने की जरूरत है.

ताकि आग से बचाव करते हुए जान-माल की सुरक्षा की जा सके. सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव की व्यवस्था कर बचाव करते हैं. गांव-देहात में लोग फूस के घरों में रहकर यत्र तत्र घूरा लगाते है. लोग आग सेंककर जाते समय आग को बुझाना भूल जाते है. इस कारण थोड़ी हवा चलने पर उससे निकलने वाली चिंगारी से घरों में आग लग जाती है. इससे वर्षों से मेहनत एवं मजदूरी कर धन जमा करते हैं, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही बरतने के कारण मिनटों में सारा सामान खाक हो जाता है. ऐसे में पीड़ित परिवारों के सामने पहाड़ टूट जाती है और खाने के लाले पड़ जाते हैं. ऐसी परिस्थिति में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. इसलिये अग्नि कांड के समय धैर्य एवं साहस से निपटने की जरूरत है. मौके पर प्रिंसिपल सुनील झा समेत स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावे सैकड़ों छात्र-छात्राऐं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >