सर्वजन दवा सेवन अभियान 10 फरवरी से

सर्वजन दवा सेवन अभियान 10 फरवरी से

मधेपुरा. बीएनएमयू के अंतर्गत सभी महाविद्यालयों में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जायेगा. कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि यह अभियान राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में आयोजित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य के 37 जिलों में संचालित होगा. इसमें मधेपुरा के अलावा अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल, वैशाली एवं पश्चिमी चंपारण शामिल हैं. डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 तक फाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को छोड़कर अन्य सभी पात्र लोगों को दवा का सेवन कराया जाना है. उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर सभी पात्र लाभार्थियों को अपने सामने दवा खिलाएंगे. हालांकि जागरूकता के अभाव में कई बार आमजन दवा का सेवन नहीं करते हैं. ऐसे में इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक जनजागरूकता के माध्यम से इस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >