भेलवा गढ़िया से लूटकांड का अपराधी गिरफ्तार, जेल

भेलवा गढ़िया से लूटकांड का अपराधी गिरफ्तार, जेल

मधेपुरा. मठाही ओपी क्षेत्र के भेलवा गढ़िया से लूटकांड के एक अपराधी को मठाही ओपी प्रभारी मितेंद्र प्रसाद मंडल ने सदल बल के साथ गढ़िया बहियार से गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी गढ़िया वार्ड नंबर आठ निवासी मोल यादव का पुत्र रूपक कुमार है, जो पांच मार्च को गढ़िया अर्राहा मार्ग पर फाइनेंस कर्मी से 66 हजार आठ सौ रुपये के लूटकांड में शामिल था. ओपी प्रभारी मितेंद्र प्रसाद मंडल ने बताया कि लूटकांड में शामिल पांच अपराधियों को पुलिस ने 10 मार्च को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं पूर्व में गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा बताये गये संलिप्ता के आधार पर रूपक के गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस अलग- अलग जगहों पर छापेमारी कर रही थी. कई बार पुलिस के हत्थे चढ़ने से बाल-बाल बच चुका था. शनिवार को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >