अवकाश प्राप्त शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

अवकाश प्राप्त शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय लालू नगर के विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों के अवकाश प्राप्त शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बकाया वेतन, सेवांत लाभ व पेंशन आदि भुगतान के लिए मांग पत्र सौंपा. उन्होंने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया. विदित हो कि ये शिक्षक-कर्मी जस्टिस एसबी सिन्हा आयोग से आच्छादित हैं और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 08 जनवरी 2025 को पारित न्यायादेश के बावजूद बकाया वेतन ,सेवांत लाभ व पेंशन आदि भुगतान से वंचित हैं, जबकि विश्वविद्यालय द्वारा तार्किक आदेश व मांग विवरणी बहुत पहले राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग में भेजा जा चुका हैं. मौके पर डॉ विजय कुमार यादव ,रंजू कुमारी, डॉ नारायण कुमार, डॉ महेश प्रसाद सिंह, प्रो जय कृष्ण प्रसाद यादव, डॉ नागेंद्र प्रसाद, विंध्याचल शर्मा, मणि कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >