मधेपुरा. बीएनएमयू के सभी कॉलेजों तथा उसके एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी व स्वयंसेवकों का युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित माय भारत पोर्टल पर पंजीयन कराया जायेगा. इस संबंध में क्षेत्रीय निदेशक (बिहार- झारखंड) विनय कुमार के निदेशानुसार कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र प्रेषित किया है. पत्र में अनुरोध किया गया है कि अतः अनुरोध है कि माय भारत पोर्टल पर एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी व स्वयंसेवकों तथा अन्य छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने व एक्सपीरियंस लर्निंग प्रोग्राम (इएलपी) निर्माण करने व अपने महाविद्यालय को नालेज इंस्टीट्यूशन (केआइ) के रूप में पंजीकृत कराया जाय. डॉ शेखर ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में समुदाय के लिए लाभकारी गतिविधियों में युवाओं को शामिल करने व कार्यक्रमों की पहचान करने तथा युवाओं द्वारा अनुभवात्मक शिक्षा व उसके गतिविधियों को सूचीबद्ध करने के लिए युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023 से माय भारत पोर्टल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म संचालित किया जा रहा है. भारत सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जिन महाविद्यालयों द्वारा एनएसएस इकाईयों में सौ प्रतिशत पंजीकरण नहीं है, वैसे इकाइयों को राशि निर्गत नहीं की जायेगा. उन्होंने बताया कि माय भारत पोर्टल पर राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों व युवाओं का पंजीकरण कराने से युवाओं का सार्वजनिक विश्वसीयता बढ़ेगी, पोर्टल पर स्वयंसेवा के अवसर व अन्य कार्यों को डिजिटल रुप से बनाने, शिक्षण संस्थानों के अनुभवात्मक शिक्षा के अवसरों से उन्हें नई शिक्षा नीति (एनइपी) के तहत क्रेडिट प्राप्त करने में मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पंजीयन से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए युवा सहायक दीपक मंडल (मोबाइल-9852048311) व यंग प्रोफेशनल अंकित कुमार पाठक (मोबाइल- 9122993598) से संपर्क किया जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
