बीए, बीएससी व बीकॉम सत्र 2025-29 के छात्रों के लिए पंजीयन तिथि बढ़ी

बीए, बीएससी व बीकॉम सत्र 2025-29 के छात्रों के लिए पंजीयन तिथि बढ़ी

30 नवंबर तक कर सकेंगे नामांकन कुलपति ने दिया आदेश

मधेपुरा.

बीएन मंडल विश्वविद्यालय ने बीए , बीएससी व बीकॉम सत्र 2025-29 के विद्यार्थियों के लिए पंजीयन की तिथि बढ़ा दी है. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार कुलपति ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष विलंब शुल्क के साथ 26 से 30 नवंबर तक पंजीकरण की अनुमति दी है. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि 30 नवंबर के बाद तिथि में कोई विस्तार नहीं किया जायेगा. इसलिए जिन छात्र-छात्राओं ने अब तक पंजीयन नहीं कराया है वे निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन या कॉलेज के माध्यम से पंजीयन प्रक्रिया पूरी कर लें. विश्वविद्यालय के इस निर्णय से देर से नामांकन करने वाले विद्यार्थियों को राहत मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >